top of page

Prominent Labour Leader Abhijeet Rane graced the occasion of Nari Shakti Icon Achiever Award 2021

धडक कामगार युनियन के संस्थापक महासचिव विख्यात कामगार नेता श्री अभिजीत राणे की मुख्य उपस्थिती में समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 से सम्मानित हुई कई महिलाएं


मशहूर फिल्म अभिनेता कल्याणजी जाना और दादासाहब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्म की ऑर्गनाइजर टीम द्वारा मुंबई के रंग शारदा ऑडिटोरियम मुंबई में नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया, जहां अपने - अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह देश की महान महिला रानी लक्ष्मी बाई, सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, मदर टेरेसा आदि जैसी वीरांगनाओं से से प्रेरित है। इस अवार्ड समारोह में धडक कामगार युनियन के संस्थापक महासचिव विख्यात कामगार नेता श्री अभिजीत राणे की मुख्य मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित हुए, जिनका स्वागत कल्याणजी जाना ने किया।


महिलाएं समाज की अभिन्न अंग हैं और उन्हें सम्मानित करना गर्व की बात है। हमारे देश में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च है। ऐसे में उनके द्वारा किये गए कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवार्ड का आयोजन किया गया है। अभी देश ने महामारी का दौर झेला है, जिसमें महिला डॉक्टर से लेकर एक सफाई कर्मी तक ने अपनी जान पर खेल कर लोगों को बचाने का साहस दिखाया। तो वहीं ओलंपिक हो या दूसरे अन्य क्षेत्र महिलाओं ने यह साबित किया कि वे किसी से कम नहीं हैं। ऐसे में यह नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 उनके लिए एक छोटा सा सम्मान है।


कल्याणजी जाना ने कहा कि नारी शक्ति आइकॉन अचीवर अवार्ड 2021 का सफल आयोजन हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि हमने कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इसमें हमें अंकिता जाना, भेरू जैन, पांडरी शेट्टी, मिलन जाना, चारुल मलिक, सिमरन आहूजा, अबू अब्दुल्ला, संजय भूषण पटियाला, विजय पाटिल, राज काले, सूरज माते, पीयूष सक्सेना और वीजे राम का सहयोग मिला। इसके अलावा एस के एम एच फिल्म्स प्रोडक्शन एंड बुलमैन रेकॉर्ड्स के साथ ग्लोबल सनशाइन ट्रेडिंग सर्विस प्रा. लि. , श्रीम लबदी परफ्यूम्स कारपोरेशन का साथ मिला। इसके अलावा डी पी आई ए एफ रोटी और कपड़ा बैंक, के जे वाटर एंड के जे टॉकीज फ्री प्ले ओ टी टी प्लेटफार्म का सहयोग मिला। हम उनका भी आभार व्यक्त करते हैं।













 
 
 

Recent Posts

See All

Comentários


START CHANGING

Support Our Cause

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER

Get the latest updates
from the campaign trail

Thanks for submitting!

bottom of page