top of page

Prominent Labour Leader Abhijeet Rane Chief Guest at Kala Darpan Foundation Trust, Khar

खार पूर्व में ममतामयी श्री राधे मां का भव्य स्वागत

मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं- ममतामयी श्री राधे मां

200 लोगों को आटे के 5 किलो का पैकेट का वितरण

संवाददाता

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्था कला दर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट विगत 10 वर्षों से देश की प्रगति, जन कल्याण की भावना से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार यानी 23 फरवरी 2023 को खार पूर्व स्थित गुरुद्वारे में संस्था की तरफ से 200 जरूरत मंद लोगों को 5 किलो आटे का वितरण ममतामयी श्री राधे मां की मुख्य उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ममतामयी श्री राधे मां ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्री अभिजीत राणे जी का सम्मान संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी , दिनेश केसरी व महिला अध्यक्ष जसबीर कौर भामरा के हाथ किया गया। कार्यक्रम में आये लोगों को भाजपा नेता सुहास आडिवेकर, रूपेश मालुसरे, महेश पारकर, संभाजी ब्रिगेड के मुंबई सचिव गणपत गांवकर, प्रकाश वीर, वरिष्ठ कामगार नेता अभिजीत राणे के हाथों आटे के पैकेट का वितरण किया गया। ममतामयी श्री राधे मां ने भक्तों में अपनी ममता बांटी और कहा मानवता से बड़ा को धर्म नहीं होता। उक्त मौके पर संस्था द्वारा ममतामयी श्री राधे मां का भव्य स्वागत किया गया। उक्त मौके पर श्री राधे मां ने संस्था को 21 हजार रुपये की चेक भी दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का सत्कार संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश केसरी, सचिव भारत सिंह, महिला अध्यक्ष जसबीर कौर भामरा, कोषाध्यक्ष पूनम दुबे के नियोजन एवं सतीश तिवारी, अवधेश प्रजापति, बाबा भाई, ललित तिवारी, कविता फुलपगारे की देखरेख व राष्ट्रीय कवि श्री विनय शर्मा के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ।












































 
 
 

Recent Posts

See All

Comments


START CHANGING

Support Our Cause

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER

Get the latest updates
from the campaign trail

Thanks for submitting!

bottom of page