Labour Leader Abhijeet Rane org. Bati Chokha Mahotsav for the members of Dhadak RickshawTaxi Union
- dhadakkamgarunion0
- Jan 30, 2023
- 1 min read
धडक ऑटो रिक्शा टॅक्सी चालक मालक युनियन के सदस्यो का बाटी चोखा महोत्सव कार्यक्रम बडे धूम-धाम से संपन्न
विख्यात कामगार नेते अभिजीत राणे (संस्थापक महासचिव -धडक ऑटो रिक्शा टॅक्सी चालक मालक युनियन) के माध्यम से शनिवार दि. 28 जनवरी, 2023 को धडक ऑटो रिक्षा टॅक्सी चालक मालक युनियन के सदस्यो के लिए धडक युनियन के मुख्य कार्यालय, आरे काॅलनी, गोरेगाव पूर्व, मुंबई में बाटी चोखा महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर कृपाशंकर सिंह (महाराष्ट्र उपाध्यक्ष - भाजपा, उत्तर भारतीय सेल प्रभारी) मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाए । विख्यात कामगार नेते अभिजीत राणे ने कृपाशंकर सिंह को शाल व पुष्पगुच्छ देकर उनका सत्कार किया । कृपाशंकर सिंह के करकमलों से आर.टी.आय एक्टीविस्ट अनिल गलगली को दै. मुंबई मित्र व वृत्त मित्र आयोजित मुंबई अचिवर्स एक्सीलेंसी अवार्ड -2023 से सम्मानित किया गया, साथ ही साथ फरीद शेख (संपादक - मुंबई सेवन 7), आरिफ मलिक (धडक कामगार युनियन- हाॅकर्स युनिट अध्यक्ष), प्रदीप गौड (उत्तर मुंबई अध्यक्ष - धडकऑटो रिक्शा रिक्षा टॅक्सी चालक मालक युनियन), मनोज यादव (मालड पश्चिम अध्यक्ष -धडकऑटो रिक्षा टॅक्सी चालक मालक युनियन), सुरेश खंडागळे (कार्याध्यक्ष - मध्यवर्ती दुग्घशाळा आरे युनिट) को धडक लेबर मॅनेजमेंट अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया । इस मौके पर विख्यात कामगार नेते अभिजीत राणे ने सदस्यों के लिए नए वर्ष - 2023 का कॅलेंडर वितरण कर शुभकामनाएँ दी । कार्यक्रम में संगीतकार दिलीप सेन व अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे ।





















































































































































Commentaires